1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद चर्चा के लिए है, हंगामे के लिए नहीं, सदन चलने दें: राष्ट्रपति

संसद चर्चा के लिए है, हंगामे के लिए नहीं, सदन चलने दें: राष्ट्रपति

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र का आगाज किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सबका साथ सबका विकास है। इसके लिए संसद का

pranab mukherjee- India TV Hindi
pranab mukherjee

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र का आगाज किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सबका साथ सबका विकास है। इसके लिए संसद का चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संसद चर्चा के लिए हंगामे के लिए नहीं. सरकार सदन को चलाना चाहती। विपक्ष को उसमें सहयोग करना चाहिए।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उनकी सरकार का विकास सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास में निहित है और यही सरकार का मूलभूत सिद्धांत है। सरकार का सर्वोपरि लक्ष्य गरीबी उन्मूलन है, गांधीजी ने गरीबी को हिंसा का सबसे बुरा रूप बताया था। उन्होंने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा से संबंधित सभी चुनौतियों से निपटने के लिए कृत संकल्प है और आतंकवाद रूपी विश्वव्यापी खतरे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए वैश्विक स्तर पर आतंकवाद विरोधी कठोर उपाए किए जाने की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति की सांसदों से अपील

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार संसद के सुचारू और रचनात्मक कार्य संचालन के लिए निरंतर प्रयासरत है और उन्होंने सभी सांसदों से अपील की कि वे सहयोग और आपसी सद्भाव के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा, नवजीवन और विकास लाने वाले बसंत के इस मौसम में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में आपका स्वागत है और मुझे विश्वास है कि यहां पर होने वाली चर्चा उस भरोसे पर खरी उतरेगी जो हमारे नागरिकों ने हमारे प्रति जताया है। इस पथ पर आगे बढ़ते हुए अपने गौरवशाली देश के विकास और प्रगति में हम सभी बराबर के भागीदार बनेंगे।

राष्ट्र की समृद्धि का आधार ही किसानों की समृद्धि

राष्ट्रपति ने कहा, राष्ट्र की समृद्धि का आधार ही किसानों की समृद्धि है। इस बुनियादी सच्चाई को स्वीकार करते हुए मेरी सरकार ने कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय का नाम बदलकर कृषि, सहकारिता एवं किसान मंत्रालय कर दिया है और किसान कल्याण के लिए अनेक उपाए भी किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में किसानों के लिए लाभकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है जिसमें किसानों को किस्त के रूप में अब तक की सबसे कम राशि देनी होगी और सरकार का अंशदान अब तक सबसे अधिक होगा।

सुरक्षाबलों को दी बधाई

राष्ट्रपति ने हाल में पठानकोठ वायु सेना स्टेशन पर हुए आतंकवादियों के हमले को सफलतापूर्वक निष्फल करने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा, मेरी सरकार देश की सुरक्षा से संबंधित सभी चुनौतियों से सख्ती से निपटने के लिए कृत संकल्प है। आतंकवाद विश्वव्यापी खतरा है और इसे पूरी तरह से समाप्त करने के लिए विश्व स्तर पर आतंकवाद निरोधी कठोर उपाए किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, मेरी सरकार पाकिस्तान के साथ सम्मानजनक आपसी संबंध बढ़ाने और सीमापार आतंकवाद का सामना करने के लिए सहयोग का माहौल तैयार करने के प्रति कृत संकल्प है। प्रणब ने कहा, मेरी सरकार पड़ोसी देशों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य में विश्वास रखती है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए राष्ट्रपति का पूरा अभिभाषण-

Latest India News