1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में घर गिरने से पांच की मौत

आंध्र प्रदेश में घर गिरने से पांच की मौत

कडप्पा जिले के उतपलवरम गांव में भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिर जाने से आज दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी।

rainfall in AP- India TV Hindi
rainfall in AP

कडप्पा: कडप्पा जिले के उतपलवरम गांव में भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिर जाने से आज दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। 

मयडुकुर शहरी सर्किल के इंस्पेक्टर वाई वेंकटेश्वरलू ने बताया कि यह घटना आज तड़के उस समय हुयी जब बारिश के कारण मिट्टी की पुरानी छत गिर गयी जिसके कारण पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वे लोग सो रहे थे।

वेंकटेश्वरलू ने बताया कि घायलों को एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Latest India News