1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में बिल्डिंग ढहने से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

मुंबई में बिल्डिंग ढहने से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

मुंबई: मुंबई में शनिवार दोपहर एक बिल्डिंग ढह गई, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य इमारत में फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के एक हिस्से

Building collapsed in Mumbai- India TV Hindi
Building collapsed in Mumbai

मुंबई में शनिवार को दोपहर के वक्त एक इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के एक हिस्से में मरम्मत का काम चल रहा था और उसमें कुछ लोग रह रहे थे।

बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, दक्षिणी मुंबई के तंग ग्रांट रोड इलाके की 14वीं कमाठीपुरा गली में स्थित तीन मंजिला सत्तार बिल्डिंग अपराह्न् लगभग दो बजे ढह गई, जिसमें कई लोग फंस गए। अग्निशमन विभाग ने मलबे के नीचे फंसे लोगों में से पांच को बचा लिया है। इस पुरानी इमारत के मलबे के नीचे दबे अन्य लोगों को निकालने का काम जारी है।

घायलों को इलाज के लिए नायर अस्पताल और सर जे.जे. अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है। दो को नायर अस्पताल में और तीन अन्य को सर जे.जे. अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दमकल की 10 गाड़ियों और अन्य बचाव एजेंसियों को घटनास्थल पर राहत कार्य में लगाया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। कुछ पीड़ितों के शोक संतप्त परिजनों ने आरोप लगाया कि इमारत मरम्मत का कार्य गलत ढंग से किया जा रहा था, जिसके कारण इमारत ढह गई। स्थानीय विधायक अमीन पटेल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 'महाराष्ट्र मरम्मत प्राधिकरण' को मरम्मत के काम से पहले इमारत को पूरी तरह खाली करा देना चाहिए था। इससे इस दुर्घटना को टाला जा सकता था।

Latest India News