1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के लाहोरी गेट में गिरा पुराना मकान, 1 की मौत

दिल्ली के लाहोरी गेट में गिरा पुराना मकान, 1 की मौत

गुरुवार दोपहर आज पुरानी दिल्ली के लाहोरी गेट के पास कृष्णा मार्केट में एक पुरानी इमारत ढह जाने से एक लोगों की मौत हो गई।

old delhi- India TV Hindi
old delhi

नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में आज एक भवन के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य लोग घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि यह हादसा आज सुबह 11.20 बजे के आसपास हुआ, जिसके बाद आपदा प्रबंधन दल के साथ-साथ दमकल एवं पुलिस कर्मियों की टीमें वहां पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि जो भवन गिरा, वह लाहौरी गेट में चर्च मिशन पुलिस पोस्ट के पास एक पुरानी आवासीय इमारत थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है तथा मृतक एवं घायल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

One dead and three injured after a building collapsed in Khari Baoli area of Delhi's Lahori Gate. pic.twitter.com/OteqzcZIjZ

— ANI (@ANI_news) 28 अप्रैल 2016

Latest India News