1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्री श्री रविशंकर से मिले बुरहान वानी के पिता

श्री श्री रविशंकर से मिले बुरहान वानी के पिता

नई दिल्ली: हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में भड़की अशांति के बाद शांति बहाल करने के केंद्र के प्रयासों के बीच बुरहान के पिता मुजफ्फर वानी ने आर्ट

sri sri ravi shankar- India TV Hindi
sri sri ravi shankar

नई दिल्ली: हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में भड़की अशांति के बाद शांति बहाल करने के केंद्र के प्रयासों के बीच बुरहान के पिता मुजफ्फर वानी ने आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से उनके बेंगलुरू स्थित आश्रम में मुलाकात की। आध्यात्मिक गुरू ने ट्विटर पर कहा कि मुजफ्फर वानी दो दिनों से आश्रम में थे और दोनों लोगों ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

रविशंकर ने कहा, बुरहान वानी के पिता पिछले दो दिनों से आश्रम में थे। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मुजफ्फर वानी के साथ अपनी तस्वीरी भी साझा की।

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों को अनंतनाग इलाके में बुरहान और उसके साथियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सेना ने ऑपरेशन चलाया। वेरीनाग इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों मे बुरहान वाली को ढेर कर दिया। बुरहान के साथ ही हिजुबुल के दो और आतंकी मारे गए।

Latest India News