1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद के पास एक कार में मिला वकील का जला हुआ शव

हैदराबाद के पास एक कार में मिला वकील का जला हुआ शव

हैदराबाद के पास कार में एक वकील का शव जली हुई अवस्था में मिला। कार पीड़ित की ही बताई गई है।

burnt body of advocate found in car near hyderabad- India TV Hindi
burnt body of advocate found in car near hyderabad

हैदराबाद: हैदराबाद के पास कार में एक वकील का शव जली हुई अवस्था में मिला। कार पीड़ित की ही बताई गई है। पुलिस ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है कि शनिवार रात रंगा रेड्डी जिले के केसारा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वकील को जिंदा जला दिया था। इसके पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है।

पुलिस ने कहा कि मृतक वकील उदय कुमार हैदराबाद के कुशैगुदा इलाके का रहने वाला था। उसकी पहचान कार में मिले उसके निजी सामान से हो पाई। केसारा पुलिस थाने में इस घटना के संदर्भ में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

वकील के परिवार ने कहा कि उदय शनिवार सुबह घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे थे। उन्होंने जब उदय से संपर्क साधने की कोशिश की तो उनका फोन बंद था।

Latest India News