1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने जा रहे 35 छात्र बस पलटने से घायल

हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने जा रहे 35 छात्र बस पलटने से घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली उप-मंडल में गुरुवार सुबह बस पलटने से करीब 35 छात्र घायल हो गए।

<p>Bus Accident </p>- India TV Hindi
Bus Accident 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली उप-मंडल में गुरुवार सुबह बस पलटने से करीब 35 छात्र घायल हो गए। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के ये छात्र धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे थे। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

छात्र निजी बस में सवार होकर हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी की "जन आभार" रैली में जा रहे थे। 

अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच छात्रों की हालत गंभीर बताई जाती है। 

Latest India News