A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भिवानी में पेड़ से टकराई बस, 2 की मौत 25 घायल

भिवानी में पेड़ से टकराई बस, 2 की मौत 25 घायल

हरियाणा के भिवानी जिले में गुरुवार को एक निजी बस पेड़ से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

representational image- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE representational image

हिसार: हरियाणा के भिवानी जिले में गुरुवार को एक निजी बस पेड़ से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ओबरा गांव में सिवानी-लोहारु रोड पर चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। बस हिसार से भिवानी के लोहारु जा रही थी। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मूंगसारा गांव निवासी सुख लाल और देवराला गांव निवासी रोशनी देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest India News