1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोरखपुर में बच्चे को बस ने रौंदा, भीड़ ने 3 बसों में लगाई आग

गोरखपुर में बच्चे को बस ने रौंदा, भीड़ ने 3 बसों में लगाई आग

गोरखपुर में मंगलवार को रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने 8 साल के मासूम बच्चे को रौंद दिया। घटना के बाद भड़की भीड़ ने रास्ता जाम कर 3 बसों को आग के हवाले कर दिया।

bus fire- India TV Hindi
bus fire

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार को रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने 8 साल के मासूम बच्चे को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद भड़की भीड़ ने रास्ता जाम कर 3 बसों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, जिले के गहिरा गांव के रमन पांडेय अपने आठ साल के बेटे रौनक और 12 साल की बेटी रिया के साथ बाइक से मोहद्दीपुर जा रहे थे। वह रामनगर कड़जहां में जीडी गोयनका स्कूल के सामने बाइक रोककर सामान लेने के लिए दुकान पर गए थे।

बेटा और बेटी सड़क किनारे खड़े थे। तभी गोरखपुर की ओर से देवरिया जा रही एक अनुबंधित बस रौनक को रौंदते हुए निकल गई। रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करके 3 अनुबंधित बसों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को शांत कराने का प्रयास आला अधिकारी कर रहे हैं। हालात नियंत्रण में हैं।

Latest India News