1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: दिल्ली में गैंगवार...दहल उठा NCR, किराएदार बनकर आए कातिल!

Video: दिल्ली में गैंगवार...दहल उठा NCR, किराएदार बनकर आए कातिल!

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बिजनेसमैन के मर्डर की सनसनीखेज खबर आई है। पिछले 24 घंटे में 3 ऐसी वारदातें हुईं जिससे पूरा दिल्ली-एनसीआर दहल उठा। गाजियाबाद की एक नामी सोसाइटी में बेखौफ

murder- India TV Hindi
murder

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बिजनेसमैन के मर्डर की सनसनीखेज खबर आई है। पिछले 24 घंटे में 3 ऐसी वारदातें हुईं जिससे पूरा दिल्ली-एनसीआर दहल उठा। गाजियाबाद की एक नामी सोसाइटी में बेखौफ बदमाशों ने एक बिजनेसमैन को इस अंदाज में गोली मारी जिसके बारे में जानकर पुलिस भी हैरान है। एक साल पहले 11 गोलियां मारी और कल 5 गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दिया।

गाजियाबाद के बिजनेसमैन का सनसनीखेज मर्डर

गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाके की बेहद पॉश एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में बिजनेसमैन आर्शी मलिक रहता था। कल रात अर्शी को 5 गोलियां मारी गईं। वारदात के वक्त अर्शी सोसाइटी के नीचे टहल रहा था तभी 5 बदमाश आए, गोली मारी और दीवार फांदकर बड़े आराम से फरार हो गए।

एक साल पहले 11 गोलियां मारी.. अबकी बार कत्ल

अर्शी मलिक के भाई का एक साल पहले कत्ल हुआ था। हमले में अर्शी को भी 11 गोलियां लगीं थीं लेकिन किसी तरह जान बची थी। उसने सिक्योरिटी के लिए पुलिस ने 2 सरकारी गनर दे रखे थे फिर भी बदमाश बिजनेसमैन को ठिकाने लगाने में कामयाब हो गए।

इस सनसनीखेज वारदात में युनूस उर्फ काले नाम के एक गैंगस्टर का नाम सामने आया है। काले और अर्शी मलिक के परिवार की कई साल से दुश्मनी चल रही थी। अर्शी के बड़े भाई अमजद के कत्ल में भी काले का नाम आया था। बड़े भाई के मर्डर के केस में अर्शी गवाह था और कोर्ट में जिरह चल रही थी। काले के डर से ये बिजनेसमैन अपना पुश्तैनी घर छोड़कर इस सोसाइटी में रहता था ताकि जान बच जाए लेकिन यहां भी जिंदा नहीं बच पाया।

किराएदार बनकर आए कातिल

कपड़ा के कारोबार से जुड़े अर्शी को ठिकाने लगाने के लिए हमलावरों ने बड़ी प्लानिंग की थी। अर्शी सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। जांच में खुलासा हुआ है कि इसी सोसाइटी की 22वीं मंजिल पर कातिल 3 दिन पहले किराए दार बनकर आए थे। 22 वीं मंजिल के इस फ्लैट में रहकर अर्शी की एक-एक मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थे। कल रात जब अर्शी अकेले टहलता हुआ दिखा तो 5 बदमाशों ने मौका पाकर गोली मार दी और सोसाइटी की दीवार फांदकर फरार हो गए।

देखे वीडियो-

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर-

Latest India News