1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अपने परिवार के साथ करेंगे अंग दान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अपने परिवार के साथ करेंगे अंग दान

बिजली और कोयला मंत्री पीयूष गोयल और उनके परिवार ने अंग दान करने का संकल्प किया है।

Piyush goyal pledges to donate organs along with his family- India TV Hindi
Piyush goyal pledges to donate organs along with his family

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि बिजली और कोयला मंत्री पीयूष गोयल और उनके परिवार ने अंग दान करने का संकल्प किया है।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि अपने परिवार के साथ अंग दान का प्रण करने के लिए मित्र पीयूष गोयल को बधाई और धन्यवाद। उनके फैसले से निश्चित रूप से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। नड्डा के ट्वीट को गोयल ने फिर से ट्वीट किया।

राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर बीएसएफ और सीआरपीएफ के कर्मियों ने भी अपने अंगों के दान का प्रण लिया।

Latest India News