PHOTOS: कनाडाई PM ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, लंगर के लिए बेली रोटियां, विजिटर्स बुक में यह लिखा
सफेद कुर्ता पाजामा पहने कनाडाई प्रधानमंत्री करीब एक घंटा तक मंदिर में रहे। उनके साथ उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोरी और उनके तीन बच्चे भी थे। वे सभी पारंपरिक पंजाबी परिधानों में थे...

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने विजिटर्स बुक में अपने विचार लिखे। ट्रूडो ने लिखा, ‘इतने सुंदर और सार्थक जगह पर हमें इतना अच्छा सम्मान मिला। हम अनुग्रहित और विनम्र महसूस कर रहे हैं।’
पुरी और सिद्धू ने श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर के पुलिस आयुक्त एस एस श्रीवास्तव और उपायुक्त कमलदीप सिंह संघा भी मौजूद थे।