नई दिल्ली: अगर भारत-पाक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) स्तरीय वार्ता रद्द नहीं हुई होती तो एक दशक से अधिक समय से पाकिस्तान में फंसी भारतीय मूकबधिर लड़की गीता भारत में होती।
पाकिस्तान ने 24 अगस्त को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बातचीत के लिए यहां की प्रस्तावित यात्रा पर अपने NSA सरताज अजीज के साथ एक विशेष विमान से गीता को भेजने का भारत को प्रस्ताव दिया था।
पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘हमने सद्भावना के रूप में अजीज के साथ गीता को भेजने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारत की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।’’
Latest India News