नई दिल्ली: पंजाब में लॉकडाउन की अवधि अब 30 जून तक बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान आज मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के अगले चरण में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक छूट दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी थमा नहीं है और एहतियातन 30 जून तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के पांचवें चरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज गाइडलाइन जारी कर दी है जिसमें कंटेन्मेंट जोन में पहले की तरह पाबंदियां लागू रखने का फैसला लिया गया वहीं कन्टेन्मेंट जोन को छोड़कर बाकी इलाकों में कई तरह की गतिविधियों की इजाजत दी गई है।
Latest India News