चंडीगढ़: आज सुबह नेशनल हाइवे-1 पर कोहरे के कारण कई कारें आपस में टकरा गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो खबर है। घटना दिल्ली से 100 किमी दूर हरियाणा के करनाल जिले के एक छोटे से कस्बे नीलोखेड़ी में हुई। दुर्घटना में तकरीबन 25 कारों के टकरानें का अनुमान है। घटना का कारण कोहरे के वजह से कम दृश्यता होना बताया जा रहा है। दुर्घटना एक खराब ट्रक के पीछे गाड़ीयों के टकरानें से हई जिसमें लखनऊ के एक ही परिवार के 4 लोगो की मृत्यु हो गई, ये सभी लोग लखनऊ से पंजाब एक शादी में शामिल होने जा रहे थे,मरनें वाले लोगों में 2 औरतें शामिल हैं।
उत्तर भारत में सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण काफी दुर्घटनांए होती हैं। पिछले महीनें यमुना एक्सप्रेस वे पर भी कोहरे के कारण गाड़ियां टकरा गई थी। इसी साल जनवरी में भी करनाल में 24 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जब एक कार रोड पर कंस्ट्रक्शन मशीन से टकरा गई और पीछे से एक-एक कर बाकी कारें भी टकराती चली गई।
आकड़ों के मुताबिक 2008 में देश में 4.85 लाख लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए जिनमें से 1.2 लाख लोगों की मौत हो गई, और इनमें से 65 प्रतिशत मौतें सिर्फ राजमार्गो पर हुई हैं। इसका कारण राजमार्गो पर वाहनों की तेज गति और वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना है। राजमार्गो पर दुर्घटना में होनें वाली मौतों का प्रतिशत,स्वाश्थ्य सेवाओं के समय पर ना मिलनें के कारण भी बढ़ जाता है। राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति भी दुर्घटनाओं की अधिकता के कारण हैं।
Latest India News