1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर: टैंकर ने मारी टक्कर कार बंटी दो भागों में, एक्‍सीडेंट देख लोग हुए हैरान

इंदौर: टैंकर ने मारी टक्कर कार बंटी दो भागों में, एक्‍सीडेंट देख लोग हुए हैरान

इन्दौर में शानिवार को बीआरटीएस पर एक पानी के टैंकर ने सामने जा रही कार को ऐसी टक्कर मार की वह दो भागों में बंट गई।

car accident- India TV Hindi
car accident

इंदौरः इन्दौर में शानिवार को BRTS पर एक पानी के टैंकर ने सामने जा रही कार को ऐसी टक्कर मार की वह दो भागों में बंट गई। इस कार में दो लोग सवार थे। दोनों गंभीर रुप से घायल है। घटना करीब सुबह 4 बजे रसोमा फैक्ट्ररी के पास की है। पानी का एक टैंकर तेजगति से आया और आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार, टैंकर में फंस गई।

कार पेड़ से टकराने के बाद दो भागों में बंट गई
टक्कर के बाद भी टैंकर नहीं रुका और कार को करीबन 30 फीट तक घसीटता ले गया। कार एक पेड़ से टकराई और दो हिस्सों में बंट गई। कार की हालत देख लोग हैरान रह गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को रास्ते से हटवाया!

कार में सवार दो लोगों की हालत गंभीर
कार में सवार धर्मेन्द्र और ड्राइवर कुलदीप खरे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Latest India News