1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रायबरेली: बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दूल्हे के पिता और भतीजे की मौत

रायबरेली: बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दूल्हे के पिता और भतीजे की मौत

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आज बारातियों को लेकर लौट रही एक जीप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दूल्हे के पिता और भतीजे की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक

accident- India TV Hindi
accident

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आज बारातियों को लेकर लौट रही एक जीप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दूल्हे के पिता और भतीजे की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक एच. एन. सिंह ने यहां बताया कि जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के कोडरा मजरे महराजपुर निवासी मनीराम के बेटे रजनीश की बारात रविवार को गुरुबक्सगंज क्षेत्र के कटरा गांव आई थी। दोपहर बाद बारात वापस कोडरा गांव जा रही थी। रास्ते में खीरों-गुरुबक्सगंज मार्ग पर बसिगवा सर मोड़ के पास एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दूल्हे के पिता मनीराम और चार वर्षीय भतीजे शिवा, जीप चालक शाह आलम, चंदिका प्रसाद, जगमोहन, विनोद तथा प्रदीप नामक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सिंह ने बताया कि सभी घायलों को निकटस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मनीराम (65) और शिवा को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest India News