1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मसूरी में कार खड्ड में गिरी, नोएडा के दंपति की मौत

मसूरी में कार खड्ड में गिरी, नोएडा के दंपति की मौत

मसूरी के निकट रविवार को एक इनोवा कार के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक दंपति की मृत्यु हो गई

<p>मसूरी में कार खड्ड...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE मसूरी में कार खड्ड में गिरी, नोएडा के दंपति की मौत

देहरादून: मसूरी के निकट रविवार को एक इनोवा कार के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक दंपति की मृत्यु हो गई तथा उनकी पुत्री सहित दो व्यक्ति घायल हो गए।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मसूरी से चार किलोमीटर दूर किमाडी गांव के पास हुआ जब बारिश से भीगी सड़क पर वाहन फिसलकर खड्ड में जा गिरा। मरने वालों की पहचान नोएडा निवासी नीरज त्यागी (55) तथा उनकी पत्नी शगुन (52) के रूप में हुई है, जबकि उनकी पुत्री आरूषि (27) और चालक अशोक कुमार (35) हादसे में घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest India News