1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड BJP अध्यक्ष के खिलाफ बाल विवाह का मामला दर्ज

झारखंड BJP अध्यक्ष के खिलाफ बाल विवाह का मामला दर्ज

BJP की झारखंड इकाई के अध्यक्ष ताला मरांडी के खिलाफ गोड्डा जिला अदालत में शनिवार को बाल विवाह का एक मामला दर्ज किया गया।

tala marandi son munna marandi's wedding- India TV Hindi
tala marandi son munna marandi's wedding

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष ताला मरांडी के खिलाफ गोड्डा जिला अदालत में शनिवार को बाल विवाह का एक मामला दर्ज किया गया। उनपर अपने बेटे मुन्ना मरांडी की शादी एक नाबालिग लड़की के साथ करने का आरोप है। मुन्ना मरांडी और नाबालिग लड़की रितु के पिता भगन बासकी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बाल विवाह अधिनियम के तहत एक सरकारी अधिकारी द्वारा दायर कराया गया है।

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गोड्डा जिला प्रशासन को एक रपट सौंपने और ताला मरांडी व उनके बेटे के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया था। जून में ही मुन्ना मरांडी के खिलाफ आरोप लगा था। उन पर शादी का झूठा वादा कर एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप था।

नाबालिग ने 23 जून को गोड्डा जिले की स्थानीय अदालत में एक शिकायत दर्ज कराई थी। नाबालिग ने आरोप लगाया था कि मुन्ना ने उसका यौन शोषण किया था।

इस बीच मुन्ना ममता हंसदा नामक एक लड़की से शादी करने वाला था। लेकिन नाबालिक द्वारा यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद मुन्ना ने रितु बासकी से शादी कर ली, जो स्कूली रिकॉर्ड के अनुसार मात्र 11 साल की है।

गोड्डा जिला अदालत के निर्देश पर मुन्ना के खिलाफ FIR बाराजोरा पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

Latest India News