हैदराबाद: कैश फॉर वोट मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ भी जांच होगी। तेलंगाना के एंटी कप्शन ब्यूरो को कोर्ट ने िधायक ए रेवंत रेड्डी के आरोपों के आधार पर जांच करने का आदेश दिया है। एसीबी अदालत ने वाईएसआर कांग्रेस विधायक ए रामकृष्ण रेड्डी द्वारा दायर निजी शिकायत की सुनवाई के दौरान एजेंसी को आरोपों की जांच करने और 29 सितंबर को रिपोर्ट सौंपने को कहा।
मई 2015 में तेलंगाना विधानसभा में एक मनोनीत विधायक एल्विस स्टीफेंसन ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि रेवंत रेड्डी ने उन्हें तेलंगाना विधान परिषद के लिए एक जून को होने वाले चुनाव में तेदेपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए पांच करोड़ रूपए की पेशकश की थी। एसीबी ने 31 मई को रेवंत रेड्डी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जब वे 50 लाख रूपए की अग्रिम राशि कथित रूप से स्टीफेंसन को सौंप रहे थे।
बाद में इस मामले में तेदेपा विधायक एस वेंकट वीरैया को भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन सभी को जमानत मिल गयी थी। पिछले साल 28 जुलाई को एसीबी ने एक आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें टीडीपी प्रमुख नायडू के नाम का जिक्र था लेकिन उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं था।
Latest India News