1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई के हत्‍थे चढ़ा अश्‍लील MMS बनाने वाला गिरोह, 500 से अधिक वीडियो क्लिप बरामद

सीबीआई के हत्‍थे चढ़ा अश्‍लील MMS बनाने वाला गिरोह, 500 से अधिक वीडियो क्लिप बरामद

नई दिल्ली: सीबीआई ने सोशल मीडिया पर अश्लील एमएमएस क्लिप के  वितरण की अपनी जांच के सिलसिले में बेंगलुरु से एक कथित सरगना को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि कौशिक कुओनर को

एमएमएस बनाने वाला...- India TV Hindi
एमएमएस बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया, 500 क्लिप मिलीं

नई दिल्ली: सीबीआई ने सोशल मीडिया पर अश्लील एमएमएस क्लिप के  वितरण की अपनी जांच के सिलसिले में बेंगलुरु से एक कथित सरगना को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि कौशिक कुओनर को गुरुवार शाम में जांच के सिलसिले में तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह जांच उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर हो रही है। तलाशी अभियान के दौरान 500 से ज्यादा ऐसे अश्लील क्लिप मिले। उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद स्थित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू को भेजे एक पत्र पर स्वत: संज्ञान लिया था। पत्र के साथ एक पेन ड्राइव भी भेजा गया था जिसमें नौ किलप थे।

उसके बाद न्यायालय ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। किसी भी मामले में अपराध का स्थान और उसके समय के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं थी। एजेंसी ने इन वीडियो संदेशों का पता लगाने के लिए आधुनिक फारेंसिक साफ्टवेयर का सहारा लिया। इसी के सहारे कौशिक का पता लगा। एक क्लिप के संबंध में एजेंसी पहले ही ओड़िशा में दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को छापे के दौरान सीबीईई टीम गुप्त कैमरे, आधुनिक साफ्टवेयर और अन्य उपकरणों को देखकर चकित रह गई, जिनका उपयोग ऐसे वीडियो बनाने के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध एक संपन्न परिवार से है। सूत्रों के अनुसार उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा।

इस मामले के अलावा एजेंसी ने कथित सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में छह प्राथमिकी दर्ज की है जबकि दुष्कर्म के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Latest India News