1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने ट्वीट में जिस सीबीआई अधिकारी का जिक्र किया है उसका नाम बताएं: सीबीआई

केजरीवाल ने ट्वीट में जिस सीबीआई अधिकारी का जिक्र किया है उसका नाम बताएं: सीबीआई

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय पर अपने छापे को लेकर आलोचना से घिरी सीबीआई ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस जांच एजेंसी के उस अधिकारी का नाम बताने की मांग की जिसकी कथित

CBI asks Kejriwal to tell name of the CBI officer quoted in...- India TV Hindi
CBI asks Kejriwal to tell name of the CBI officer quoted in tweet

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय पर अपने छापे को लेकर आलोचना से घिरी सीबीआई ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस जांच एजेंसी के उस अधिकारी का नाम बताने की मांग की जिसकी कथित टिप्पणी पर उन्होंने ट्वीट किया था कि एजेंसी को सरकार के रास्ते नहीं चलने वालों का सफाया कर देने को कहा गया है।

केजरीवाल का आरोप खारिज करते हुए सीबीआई प्रवक्ता देवप्रीत सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह झूठ और गुमराह करने वाला बयान है और इसका जोरदार खंडन किया जाता है। उन्होंने एक बयान में कहा, यह प्रतिष्ठित जांच एजेंसी को बदनाम करने के संगठित प्रयास का हिस्सा जान पड़ता है।

सीबीआई के इस बयान से एक दिन पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था, सीबीआई के एक अधिकारी ने कल मुझसे कहा कि सीबीआई को विपक्षी दलों को निशाना बनाने और उन लोगों का सफाया करने का आदेश दिया गया है जो :सरकार के हिसाब से: नहीं चलते।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, हम संबंधित व्यक्ति :केजरीवाल: से उस कथित अधिकारी का नाम बताने की अपील करते हैं ताकि कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा सके। एक कथित भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ अपनी जांच के सिलसिले में सीबीआई टीम ने छापा मारा था तब से सीबीआई मुख्यमंत्री के साथ वाकयुद्ध में उलझी है।

Latest India News