1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने नौसेना के 4 अफसरों के खिलाफ दर्ज किया मामला, 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल का मामला

CBI ने नौसेना के 4 अफसरों के खिलाफ दर्ज किया मामला, 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल का मामला

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर आपूर्ति करने के नाम पर 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाने के आरोप में नौसेना के चार अधिकारियों और 14 अन्य खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। 

CBI ने नौसेना के 4 अफसरों के खिलाफ दर्ज किया मामला, 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल का मामला- India TV Hindi
Image Source : ANI CBI ने नौसेना के 4 अफसरों के खिलाफ दर्ज किया मामला, 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल का मामला

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर आपूर्ति करने के नाम पर 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाने के आरोप में नौसेना के चार अधिकारियों और 14 अन्य खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। 

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जांच एजेंसी ने कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदर गोडबोले और आरपी शर्मा तथा पेटी ऑफिसर एलओजी (एफ एंड ए) कुलदीप सिंह बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

यह मामला कथित तौर पर 6.76 करोड़ रुपये के सात फर्जी बिल बनाने को लेकर दर्ज किया गया है। सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक, इन सभी नौसेना अधिकारियों ने अपने आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की और सरकारी खजाने को लूटा तथा आर्थिक लाभ उठाया। 

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इस बाबत छापेमारी भी की थी।

Latest India News