मुंबई: जिया खान सुसाइड केस में अब नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने दावा किया है कि 2013 में कथित सुसाइड से कुछ महीने पहले एक्ट्रेस जिया खान प्रेग्नेंट हुई थीं। उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज ने जिया को अबॉर्शन के लिए मेडिसिन दी थी। भ्रूण को भी सूरज ने ही टॉयलेट में बहाया था। सीबीआई ने बुधवार को कोर्ट में पेश चार्जशीट में ये दावे किए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई की चार्जशीट कहती है कि मेडिसिन लेने के बाद जिया को तेज ब्लीडिंग हुई। उन्होंने घबराकर सूरज पंचोली को फोन किया। इसके बाद सूरज ने जिया के पास गायनेकोलॉजिस्ट (डॉक्टर को) भेजा।
रिपोर्ट्स में चार्जशीट के हवाले से कहा गया है कि गायनेकोलॉजिस्ट ने सूरज से कहा कि अबॉर्शन हो चुका है, लेकिन भ्रूण अब भी बॉडी में ही है। ब्लीडिंग रोकने के लिए उसे बाहर निकालना जरूरी है। सूरज ने खुद इस भ्रूण को बाहर निकाला और उसे टॉयलेट में बहा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज को इस बात की फिक्र थी कि अगर यह मामला पब्लिक हो जाएगा तो उनका कॅरियर खतरे में पड़ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद जिया बुरी तरह टूट गई थी। सूरज ने भी उससे दूरियां बनाना शुरू कर दीं। जिया डिप्रेशन का शिकार बन गईं। कुछ दिनों बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली।
Latest India News