1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने जमीन हड़पने के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी से पूछताछ की

सीबीआई ने जमीन हड़पने के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी से पूछताछ की

कोच्चि: जमीन हड़पने के दो मामलों में मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पूर्व सुरक्षाकर्मी और नौ अन्य की गिरफ्तारी के दो दिन बाद सीबीआई ने इनमें से एक मामले में आज निलंबित आईएएस अधिकारी टी ओ

सीबीआई ने निलंबित...- India TV Hindi
सीबीआई ने निलंबित आईएएस अधिकारी से की पूछताछ

कोच्चि: जमीन हड़पने के दो मामलों में मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पूर्व सुरक्षाकर्मी और नौ अन्य की गिरफ्तारी के दो दिन बाद सीबीआई ने इनमें से एक मामले में आज निलंबित आईएएस अधिकारी टी ओ सूरज से पूछताछ की।

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि पूर्व भूमि राजस्व आयुक्त सूरज से कालामसरी की जमीन पर कब्जे के मामले में पूछताछ की गयी।
सीबीआई ने तिरवनंतपुरम के कडकमपल्ली और यहां कालामसरी में 425 करोड़ रपये से अधिक कीमत की संपत्तियों को हड़पने के दो मामलों में तीन जून को चांडी के पूर्व सुरक्षाकर्मी सलीम राज और नौ अन्य को गिरफ्तार किया था। सलीम अभी निलंबित है।

पीडब्ल्यूडी के सचिव रहे आईएएस अधिकारी को आय के ग्यात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में पिछले साल नवंबर में निलंबित कर दिया गया था।

सूरज ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उन्होंने अन्य अधिकारियों से मिली रिपोर्टों के आधार पर कार्रवाई की।

Latest India News