1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूरत मे विकास आयुक्त के घर छापा, एक करोड़ रूपया बरामद

सूरत मे विकास आयुक्त के घर छापा, एक करोड़ रूपया बरामद

सीबीआई ने जब्ती के एक प्रमुख मामले में आज सूरत मैं विशेष आर्थिक क्षेत्र के तत्कालीन विकास आयुक्त के आवास से एक करोड़ रूपया नकद बरामद करने का दावा किया।

cbi
- India TV Hindi
cbi

नई दिल्ली: CBI ने जब्ती के एक प्रमुख मामले में आज सूरत मैं विशेष आर्थिक क्षेत्र के तत्कालीन विकास आयुक्त के आवास से एक करोड़ रूपया नकद बरामद करने का दावा किया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में अधिकारी के खिलाफ दर्ज एक मामले में तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी की गयी। 

CBI के सू़त्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजय कुमार नारायण शेवाले के खिलाफ एक मामला दायर किया गया था। इस समय मंगलोर सेज के विकास आयुक्त के पद पर तैनात शेवाले और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर आय के ग्यात स्रोत से अधिक की संपत्ति रखी थी। 
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने आज बताया, लोक सेवक पर अपने साथ-साथ अपनी पत्नी, बेटी और बेटे सहित परिवार के सदस्यों के नाम पर आय से अधिक तकरीबन 5.26 करोड़ रूपये की संपत्ति जमा करने का आरोप है। 

इस कथित संपत्तियों में आवास व्यापार कृषि भूमि शामिल है। उन्होंने दावा किया कि मंगलोर, मुंबई, मालेगांव और नासिक में सात परिसरों पर की गयी छापेमारी में बरामद की गयी कई दस्तावेज अर्जित संपत्तियों और मुंबई में अंधेरी के एक निजी कंपनी कार्यालय से 94.99 लाख रूपये के अलावा जन सेवक के आवास से 99.60 लाख नकदी बरामदगी से संबंधित है।

Latest India News