नई दिल्ली: CBI ने सोमवार को दावा किया कि उसने रेलवे मंडल अस्पताल, उत्तर रेलवे लखनउ के तत्कालीन मंडल चिकित्सा अधिकारी के निवास की तलाशी के दौरान 1.6 करोड़ रूपए नकद बरामद किए हैं। यह तलाशी 2012-2014 में 2.94 करोड़ रूपए मूल्य की कैंसर दवाओं की खरीद में कथित फर्जीवाड़े के मामले में की गई।
CBI सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यू बंसल, तत्कालीन अतिरिक्त सीएमएस राकेश गुप्ता, डीएमओ सुनीता गुप्ता, फार्मेसिस्ट एस एस मिश्रा, अस्पताल की सहायक कर्मचारी तारा चंद के खिलाफ दर्ज मामलों में ये तलाशी की गईं। CBI प्रवक्ता आर के गौर ने बताया कि लखनउ में 13 स्थानों पर और रायबरेली में दो स्थानों पर छापेमारी की गई।
राकेश गुप्ता और सुनीता गुप्ता फिलहाल रायबरेली में तैनात हैं और बंसल सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सूत्रों ने दावा किया कि सुनीता गुप्ता के घर से 1.6 करोड़ रूपए बरामद किए गए हैं। सुनीता के पति लखनउ के प्रमुख ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। दवा आपूर्तिकर्ता आयुष मेडिकल, जे के मेडिकोज और मालवीय फार्मा की भी तलाशी की गई।
Latest India News