1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI का मकसद जेटली से जुड़ी फ़ाइलें खोजना: केजरीवाल

CBI का मकसद जेटली से जुड़ी फ़ाइलें खोजना: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में सीबीआई छापे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने उस दावे को दोहराते हुए नया ट्वीट किया है, जिसमें आरोप लगाया था कि सीबीआई ने डीडीसीए वाली फाइल की पड़ताल करने के लिए उनके दफ्तर में छापा मारा।

Kejriwal- India TV Hindi
Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में सीबीआई छापे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने उस दावे को दोहराते हुए नया ट्वीट किया है, जिसमें आरोप लगाया था कि सीबीआई ने डीडीसीए वाली फाइल की पड़ताल करने के लिए उनके दफ्तर में छापा मारा। उन्होंने ट्वीट किया है कि सीबीआई मेरे दफ्तर में डीडीसीए की फाइलें पढ़ती रही.....वो इसे ज़ब्त कर लेते, लेकिन मेरी मीडिया ब्रीफिंग के बाद सीबीआई के लोग इस फाइल को वहीं छोड़ गए। यह साफ नहीं है कि क्या वे इसकी कोई कॉपी ले गए हैं।

केजरीवाल ने कहा, "मेरे दफ़्तर में जो पिछले पंद्रह दिनों से फ़ाइलें आई हुई हैं उनमें डीडीसीए की फ़ाइलें हैं, जिनका संबंध अरुण जेटली से है। वो लंबे समय से डीडीसीए से जुड़े रहे हैं और मैंने डीडीसीए पर जाँच बिठाई थी, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। सीबीआई उन फाइलों को तलाशने आई थी। ये अरुण जेटली की फाइलें ढूंढने आए थे।" केजरीवाल ने ट्वीट करके पूछा है कि अरुण जेटली डीडीसीए मामले की जांच से क्यों डर रहे हैं। डीडीसीए घोटाले में उनका क्या रोल है? वैसे, अरविंद केजरीवाल ने डीडीसीए में भ्रष्टाचार को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली पर मंगलवार को भी आरोप लगाए।

Docs seized from my office.No relation to allegations being probed. Item 7 -file movement register of last one month pic.twitter.com/r2JGLzti1O

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 16, 2015

CBI kept reading DDCA file in my office. They wud hv seized it. But after my media briefing, they left it. Not clear if they took a copy

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 16, 2015

Why is Jaitley ji so scared of DDCA probe? What is his role in DDCA scam?

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 16, 2015

Latest India News