1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेगी CBI, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेगी CBI, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच CBI को सौंपी जा रही है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी है।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेगी CBI, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/INSIDEOUTBOLLYWOOD सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेगी CBI, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच CBI को सौंपी जा रही है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी है। केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को CBI को सौंप रही है। बता दें कि बिहार सरकार ने सोमवार को केंद्र सरकार से मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने मान लिया।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के मामले में उनके परिवार के लोग लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए बिहार सरकार ने सोमवार को केंद्र से इसकी सिफारिश की थी।

Latest India News