1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं के नतीजे घोषित हो चुके है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी ने बताया कि परीक्षा परिणामों की जानकारी परीक्षार्थी सीबीएसई की वेबसाइट पर पा सकेंगे। दसवीं

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा...- India TV Hindi
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं के नतीजे घोषित हो चुके है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी ने बताया कि परीक्षा परिणामों की जानकारी परीक्षार्थी सीबीएसई की वेबसाइट पर पा सकेंगे।

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 13,73,853 उम्मीदवार बैठे थे। इनमें से 8,17,941 छात्र और 5,55,912 छात्राओं ने इस साल परीक्षा दी थीं। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट सोमवार को ही घोषित हो चुका है, जिसमें लडकियों ने बाजी मारी थी।

25 मई को जब सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे घोषित किए तो उनकी वेबसाइट पर 27 मई को दसवीं के नतीजे जारी करने की घोषणा की गई थी, लेकिन 26 को ये जानकारी वहां से हटा दी गई।

बुधवार को बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर 28 मई को दसवीं के नतीजे घोषित करने की घोषणा की है।

अभिभावक व छात्र बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in और www.cbseresults.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते है।

Latest India News