1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AIPMT की पुन: परीक्षा 25 जुलाई को होगी : CBSE

AIPMT की पुन: परीक्षा 25 जुलाई को होगी : CBSE

नई दिल्लीः अखिल भारतीय प्री मेडिकल और प्री डेंटल परीक्षा (AIPMT) 2015 को 25 जुलाई को कराया जाएगा। यह जानकारी आज CBSE ने दी। तीन मई को हुई परीक्षा में व्यापक पैमाने पर अनियिमितताओं के

AIPMT की पुन: परीक्षा 25...- India TV Hindi
AIPMT की पुन: परीक्षा 25 जुलाई को होगी : CBSE

नई दिल्लीः अखिल भारतीय प्री मेडिकल और प्री डेंटल परीक्षा (AIPMT) 2015 को 25 जुलाई को कराया जाएगा। यह जानकारी आज CBSE ने दी।

तीन मई को हुई परीक्षा में व्यापक पैमाने पर अनियिमितताओं के आरोपों के बाद उच्चतम न्यायालय ने फिर से परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। AIPMT 2015 के लिए करीब 6.3 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा आयोजित करने वाली सीबीएसई ने बयान जारी कर कहा, उच्चतम न्यायालय के 15 जून और 19 जून के आदेश का पालन करते हुए सीबीएसई ने अखिल भारतीय प्री मेडिकल और प्री डेंटल परीक्षा 2015 को 25 जुलाई (शनिवार) को फिर से आयोजित करने का निर्णय किया है।

इसने कहा, इस परीक्षा के लिए कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और जिन उम्मीदवारों ने एक दिसम्बर 2014 से 31 जनवरी 2015 के बीच शुल्क भरने के बाद आवेदन किया था केवल उन्हीं विद्यार्थियों की फिर से परीक्षा ली जाएगी।

इसने उम्मीदवारों को सलाह दी कि आवेदन करते वक्त दिए गए ई...मेल आईडी और मोबाइल नंबरों का काम करना सुनिश्चित करें ताकि सीबीएसई की तरफ से समय...समय पर जारी नवीनतम सूचनाएं उन्हें मिल सकें।

विस्तृत ब्यौरा और नवीनतम जानकारियों को वेबसाइट www.aipmt.com पर भी जारी किया जाएगा।

Latest India News