1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंदोलनकारी ‘लुटेरों’ का नया वीडियो, CCTV में दिखी तोड़फोड़ की तस्वीरें

आंदोलनकारी ‘लुटेरों’ का नया वीडियो, CCTV में दिखी तोड़फोड़ की तस्वीरें

नई दिल्ली: जाट आंदोलन के दौरान हिंसा और आगज़नी की एक और हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों से साफ पता चलता है कि आंदोलन की आड़ में किस कदर हिंसा और प्रॉपर्टी

jat andolan- India TV Hindi
jat andolan

नई दिल्ली: जाट आंदोलन के दौरान हिंसा और आगज़नी की एक और हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों से साफ पता चलता है कि आंदोलन की आड़ में किस कदर हिंसा और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया। आंदोलन की आड़ में हुए गुनाह की ये तस्वीरें मुरथल के IIMT संस्थान की है जहां बेख़ौफ  होकर तोड़फोड़ की गई और तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई।

सीसीटीवी उन लोगों के चेहरे कैद है जिन्होंने तोड़फोड़ की, आशियाने जलाएं और आंदोलन की आड़ में दिल खोलकर लूटपाट की। इन्होने हरियाणा को जला कर रख दिया था। लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और दूसरे हथियार की मदद से कई दिनों तक हरियाणा को हाईजैक कर रखा था।

मुरथल स्थित IIMT में 1700 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं, जिनका एक साल जाट आंदोलन की वजह से बर्बाद हो गया है।

इस बीच हरियाणा के जाट आरक्षण आंदोलन की हिंसा के बाद दूसरे समुदाय के लोगों में बेहद गु्स्सा है। लोगों के इस गुस्से से आज खट्टर सरकार के कृषि मंत्री ओ पी धनकड़ का सामना हुआ। ओ पी धनकड़ आज हरियाणा के झज्जर पहुंचे तो लोगों ने उनका जमकर विरोध किया । आलम ये था कि सांत्वना देने ओपी धनकड़ लोगों के घर पहुंचे तो लोगों ने घर का दरवाज़ा तक नहीं खोला। कई जगहों पर तो ओ पी धनकड़ गो बैक तक के नारे लगे।

दरअसल, जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान झज्जर में जमकर उत्पात हुआ था। कई गाड़ियां फूंक दी गई थीं और दुकानें जलाई गई थीं। आंदोलनकारियों की इस तबाही के बावजूद जब पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। आज जब ओपी धनकड़ लोगों को सांत्वना देने पहुंचे तो उन्हें नाराज़गी का सामना करना पड़ा।

Latest India News