1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्‍मीर में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक नागरिक की भी मौत

कश्‍मीर में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक नागरिक की भी मौत

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले के रेड़वानी बाला गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर हुई गोलीबारी में दो आतंकी ढेर हुए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य

कश्‍मीर में मुठभेड़...- India TV Hindi
कश्‍मीर में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक नागरिक की मौत

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले के रेड़वानी बाला गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर हुई गोलीबारी में दो आतंकी ढेर हुए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मृतक की पहचान आरिफ राशिद वानी के तौर पर हुई है, जिसे मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। गोलीबारी में बिलाल अहमद नाम का एक शख्स घायल भी हुआ है। रेड़वानी बाला गांव में गोलीबारी अभी जारी है।

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना आसपास के गांवों में फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने रेड़वानी बाला गांव की तरफ कूच किया।

गोलीबारी में एक आम नागरिक की मौत से नाराज लोगों ने कई जगह सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया।

Latest India News