जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय ठिकानों पर भारी गोलाबारी की।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर के कालसियान क्षेत्र में भारतीय ठिकानों पर मोर्टार और स्वचालित हथियारों से हमला किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तानी, भारतीय ठिकानों पर मोर्टार और स्वचालित हथियारों से हमला कर रहे हैं।
पाकिस्तानी सेना ने पिछले 48 घंटों में एलओसी पर 10वीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना समान क्षमता के हथियारों से उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है।"
Latest India News