1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूल्हा-दुल्हन, बाराती और चीख पुकार, जयपुर होटल हादसे का पहला वीडियो

दूल्हा-दुल्हन, बाराती और चीख पुकार, जयपुर होटल हादसे का पहला वीडियो

जयपुर: जयपुर में बुधवार को एक होटल में सगाई समारोह के दौरान हॉल की छत गिर गई थी। इस हादसे में दुल्हन के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हैं।

jaipur hotel- India TV Hindi
jaipur hotel

जयपुर: जयपुर में बुधवार को एक होटल में सगाई समारोह के दौरान हॉल की छत गिर गई थी। इस हादसे में  दुल्हन के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हैं। इस हादसे की सीसीटीवी तस्वीर सामने आई है आपको दिखाते हैं कि ये हादसा कैसे हुआ था।

होनी थी सगाई, गिर गई सीलिंग

एक होटल के हॉल में शानदार पार्टी चल रही थी, हर कोने में मेहमानों की चहलकदमी थी। महिलाएं बच्चे बुजुर्ग सभी तरह के लोग थे। वेटर लोगों को खाना सर्व कर रहे थे कि तभी अचनाक छत नीचे गिर जाती है। हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस भयंकर हादसे की पल पल की तस्वीर कैद है। मेहमानों के ऊपर हॉल की छत का पूरा हिस्सा ही भरभरा कर नीचे गिर रहा है।

शादी से पहले दुल्हन के घर मातम

हादसा जयपुर के टोंक रोड पर होटल फॉरच्यून पार्क बेलाकासा में हुई। यहां मुंबई के एक परिवार की शादी समारोह से पहले की रस्म हो रही थी। बारातियों का भी इसी दौरान इंतजार किया जा रहा था। लेकिन लड़केवालों के आने से पहले ही ये छत नीचे गिर गई। जिस वक्त छत नीचे गिर रही थी उससे पहले ऐसा कुछ भी नहीं हुआ कि लोगों को खतरे का अंदेशा हो  और लोग वहां से हटने के बारे में सोच पाते। ये सब बिल्कुल अचानक हुआ और चंद सेकेंड में कांच की मोटी परत और अल्य़ुमिनियम के फ्रेम पस्टार ऑफ पेरिस और सीमेंट से बनी छत लोगों के सिर पर आ गिरी।

होटल सील...मालिक पर केस

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 32 से ज्यादा जख्मी हैं। शादी गुरुवार को होनी थी और उससे पहले एक रस्म के दौरान मेहमान होटल में जुटे थे। हादसे के बाद लोगों अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में दुल्हन के नाना उनके भाई और रिश्तेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद जयपुर के इस होटल को खाली करवाकर सील कर दिया गया। होटल मालिक पर केस दर्ज किया गया है।

देखिए वीडियो-

Latest India News