1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पहली तिमाही में 600 करोड़ रुपये का घाटा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पहली तिमाही में 600 करोड़ रुपये का घाटा

नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 30 जून को समाप्त तिमाही में 599.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान दो गुना होने से बैंक को घाटा हुआ। सार्वजनिक

central bank of india- India TV Hindi
central bank of india

नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 30 जून को समाप्त तिमाही में 599.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान दो गुना होने से बैंक को घाटा हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि बैंक को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2015-16 की इसी तिमाही में 203.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में घटकर 6,662.6 करोड़ रुपये रही जो एक वर्ष पूर्व 2015-16 की इसी तिमाही में 7,098.99 करोड़ रुपये थी। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान दो गुना बढ़कर 1,543.65 करोड़ रुपये रहा जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 580.75 करोड़ रुपये था।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 30 जून 2016 को समाप्त तिमाही में बढ़कर कुल अग्रिम का 13.52 प्रतिशत हो गयी जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6.7 प्रतिशत थी।

Latest India News