नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किए जाने वाले 20 शहरों की लिस्ट जारी की है। भुवनेश्वर ने सूची में पहला स्थान हासिल किया है। 97 दावेदार शहरों के बीच प्रतिस्पद्र्धा के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया।
स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए चयनित पहली सूची में पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई और भोपाल शामिल हैं। इसमें दिल्ली का एनडीएमसी इलाका भी शामिल है। लेकिन प्रधानमंत्री का लोकसभा क्षेत्र वाराणसी सूची में जगह हासिल करने में नाकाम रहा।
पहली सूची में शामिल शहरों मैं, जयपुर, सूरत, कोच्चि, जबलपुर, विशाखापत्तनम, सोलापुर, दावणगेरे, इंदौर, कोयम्बटूर, काकीनाडा, बेलगावी, उदयपुर, गुवाहाटी, लुधियाना और भोपाल भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र ने 48,000 करोड़ रपए तय किए हैं और राज्यों को इतनी ही धनराशि का योगदान देना होगा।
कार्यक्रम के तहत चयनित हर शहर को केंद्र पांच साल के अंदर 500 करोड़ रपए देगा और संबंधित राज्यों से भी इतनी ही धनराशि का योगदान देने की उम्मीद है। शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज 20 शहरों की पहली सूची की घोषणा की जहां मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
Latest India News