मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति मुंबई में नीलाम हो रही है और नीलाम हुई दाऊद की कार खरीदी जा चुकी है। हिंदू महासभा अध्यक्ष चक्रपाणी महाराज ने दाऊद की कार 3,20,000 रुपए में खरीदा है। आपको बता दें, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पहले ही प्रॉपर्टी के लिए बोली लगाने वालों को धमकी दे चुका है।
स्वामी चक्रपाणि ने दाऊद की हुडई एक्सेंट कार को खरीने के बाद कार को एंबुलेंस बनानी की बात कही। उनका कहना है कि अगर कार एंबुलेंस बनाने लायक नहीं रही तो कार में दाऊद की फोटो लगाकर उसे आग के हवाले कर देंगे।
होटल डिप्लोमैट में हो रही है नीलामी दोपहर 1 बजे तक चली। 22 सालों से भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद पाकिस्तान में छुपा है, लेकिन उसकी अरबों की संपत्ति आज भी भारत में मौजूद है। दाऊद के होटल 'दिल्ली जायका' भी नीलीम हो रहा है। होटल के लिए पत्रकार बालाकृष्णन ने लगाई चार करोड़ अठाइस लाख की बोली लगाई है।
ये होटल बेशक छोटा सा है और जर्जर हालत में है लेकिन इसकी कीमत करोड़ों में है क्योंकि ये इलाका काफी पॉश इलाकों में आता हैं। 80 के दशक में जब पुलिस ने दाऊद पर शिकंजा कसा तो वो मुंबई छोड़कर अपने गुर्गें के साथ यहां से भाग गया ये होटल दाऊद की काली कमाई का ही एक हिस्सा है लेकिन अब सरकार इसे नीलाम कर रही है।
बताया जाता है कि पहले इस होटल का नाम 'रौनक अफरोज' था लेकिन 1993 में हुए बम धमाकों के बाद इसे सील कर दिया गया और इसे नया नाम दिया गया 'दिल्ली जायका' रख दिया गया। दिल्ली जायका से महज कुछ ही दूरी पर होटल डिप्लोमैट में दाऊद की सम्पत्ति नीलाम हो रही है।
नीलाम होने वाला ये होटल करीब 45 मीटर में फैला हुआ है। इसकी नीलामी की शुरुआती कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपए रखी गई है।
Latest India News