A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेशी मीडिया ने चंद्रयान-2 को बताया 'एवेंजर्स एंडगेम' से कम खर्चीला

विदेशी मीडिया ने चंद्रयान-2 को बताया 'एवेंजर्स एंडगेम' से कम खर्चीला

स्पूतनिक ने कहा, "चंद्रयान-2 की कुल लागत करीब 12.4 करोड़ डॉलर है जिसमें 3.1 करोड़ डॉलर लांच की लागत है और 9.3 करोड़ डॉलर उपग्रह की। यह लागत एवेंजर्स की लागत की आधी से भी कम है। इस फिल्म का अनुमानित बजट 35.6 करोड़ डॉलर है।"

Chandrayaan-2 cheaper than ''Avengers Endgame''- India TV Hindi
Chandrayaan-2 cheaper than ''Avengers Endgame''

नई दिल्ली | विदेशी मीडिया ने भारत के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 को हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' से कम खर्चीला बताया है। विदेशी मीडिया और वैज्ञानिक जर्नलों में चंद्रयान-2 की लागत को हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के बजट के आधे से भी कम बताया है। भारत इस मिशन की सफलता के साथ अपने अंतरिक्ष अभियान में अमेरिका, रूस और चीन के समूह में आ जाएगा। 

स्पूतनिक ने कहा, "चंद्रयान-2 की कुल लागत करीब 12.4 करोड़ डॉलर है जिसमें 3.1 करोड़ डॉलर लांच की लागत है और 9.3 करोड़ डॉलर उपग्रह की। यह लागत एवेंजर्स की लागत की आधी से भी कम है। इस फिल्म का अनुमानित बजट 35.6 करोड़ डॉलर है।"

Latest India News