1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला पत्रकार आत्महत्या: आरोपी इंस्पेक्टर के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर

महिला पत्रकार आत्महत्या: आरोपी इंस्पेक्टर के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर

फ़रीदाबाद: फ़रीदाबाद महिला पत्रकार पूजा तिवारी की आत्महत्या के मामले में गिरफ़्तार पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दायर किया गया है। पूजा ने मई में अपने पांचवे माले के फ्लैट से कूदकर

Pooja Tiwari- India TV Hindi
Pooja Tiwari

फ़रीदाबाद: फ़रीदाबाद महिला पत्रकार पूजा तिवारी की आत्महत्या के मामले में गिरफ़्तार पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दायर किया गया है। पूजा ने मई में अपने पांचवे माले के फ्लैट से कूदकर कथित रुप से आत्महत्या कर ली थी।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विशेष जांच दल ने मामले की जांचपड़ताल पूरी कर चार्जशीट दायर की है जिसमें कुमार के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
 
दो मई को 28 साल की पूजा ने अपने फ़्लैट से कूदकर कथित रुप से आत्महत्या कर ली थी लेकिन उसके परिजनों को आत्महत्या की थ्योरी पर यकीन नहीं था और उन्होंने सीबीआई से जांच की मांग की है। पूजा एक ऑनलाइन पोर्टल में काम करती थी।
 
हरियाणा पुलिस ने 6 मई को इस सिलसिले में पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार को गिरफ़्तार किया था। वह उस दिन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल पर मौजूद था जहां से पूजा कथित रुप से कूदी थी। 29 जून को फ़ॉरेनसिक टीम ने कुमार के कहे अनुसार पूरे सीन का नाट्य रुपांतर किया था।

Latest India News