नई दिल्ली: देश में चुनाव का माहौल है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त ग्राम पंचायत चुनाव चल रहे हैं और गुजरात में निकाय चुनाव हाल ही में संपन्न हुए हैं। चुनावी सीजन में लोग अक्सर इसी पशोपेश में फंसे रहते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में होगा या नहीं। इसी उधेड़बुन के बीच कई ऐसे लोग होते हैं जो मतदान केंद्र तक जाकर सिर्फ इसलिए वहां से लौट आते हैं क्योंकि उनका नाम मतदाता सूची में होता ही नहीं है, जबकि वोटर आई-कार्ड उनके पास होता है।
चुनाव आयोग अब मतदाता सूची प्रारुप को ऑनलाइन कर चुका है। इसलिए अब आपको यह चेक करने के लिए कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं कार्यालय और पोलिंग बूथ जाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन माध्यम से यह सब चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपका नाम मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं है तो भी आप मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के साथ साथ वोटर आई-डी कार्ड के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल वोटर आई-कार्ड होने के बावजूद काफी सारे लोग पोलिंग बूथ पहुंचकर सिर्फ मतदाता सूची में नाम न होने के कारण वोट नहीं डाल पाते थे, इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अब आयोग ने हर प्रदेश की मतदाता सूची को ऑनलाइन कर दिया है। ऐसे में अगर आप मतदान में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको सिर्फ अपना इंटरनेट चालू करने की जरूरत होगी और आप यह जान लेंगे कि आपका नाम आपके निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है या नहीं। इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट
Election Commission of India पर जाना होगा। इसे आप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में पढ़ सकते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़े चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे चेक करें अपना नाम
Latest India News