1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BMW, ऑडी, पोर्शे मिल रही कौड़ियों के दाम, क्या आप खरिदेंगे!

BMW, ऑडी, पोर्शे मिल रही कौड़ियों के दाम, क्या आप खरिदेंगे!

सड़कों पर दौड़ने वाली लाखों-करोड़ों की तेज रफ्तार गाड़ियां कौड़ियों के दाम में मिल रही हैं। बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सिडीज, जगुआर, पोर्शे और बेंटले यहां 2-2 लाख रुपए में नीलाम हो रही हैं।

chennai floods- India TV Hindi
chennai floods

नई दिल्ली: सड़कों पर दौड़ने वाली लाखों-करोड़ों की तेज रफ्तार गाड़ियां कौड़ियों के दाम में मिल रही हैं। बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सिडीज, जगुआर, पोर्शे और बेंटले यहां 2-2 लाख रुपए में नीलाम हो रही हैं। दिसंबर, 2015 में चेन्नई में आई भारी बाढ़ की वजह से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ था। लोगों ने अपनी गाड़ियों के लिए इंश्योरेंस क्लेम भी किए थे। लेकिन इंश्योरेंस कंपनियों ने ऐसी कई लग्जरी कारों को डैमेज्ड करार दिया है। जिसके बाद इन्हें बेचा जा रहा है।

इन महंगी कारों की ऑक्शन copart.in पर हो रहा है। अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई-बेंगलुरू हाईवे पर कोराट्रक पार्क में इन कारों को देखने के लिए रखा गया है। नीलामी के लिए करीब 10 हजार कारें रखी गई हैं, जिसमें 200 से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं।

Latest India News