A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रांची में छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवानों के बीच हिंसक झड़प, जवान ने कंपनी कमांडर की हत्या कर की खुदकुशी

रांची में छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवानों के बीच हिंसक झड़प, जवान ने कंपनी कमांडर की हत्या कर की खुदकुशी

रांची में खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स एक जवान ने अपने ही कंपनी कमांडर की गोली मार कर हत्या कर दी।

<p>Chhattisgarh arm force</p>- India TV Hindi
Chhattisgarh arm force

सुरक्षाबलों के जवानों के बीच एक बार फिर आपसी मुठभेड़ की खबर आई है। रांची में खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स एक जवान ने अपने ही कंपनी कमांडर की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि ये झारखंड में जवान चुनावी ड्यूटी पर थे। इससे पहले छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवानों के बीच भिड़ंत हुई थी जिसमें 6 जवानों की मौत हो गई थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कैंप में छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवान की अपनी ही कंपनी के कमांडर से किसी बात पर झड़प हो गई। कहा सुनी के बीच जवान ने कंपनी कमांडर पर गोली चला दी। कंपनी कमांडर को गोली मारने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। इस गोलीबारी में दोनों की मौत हो गई। 

 

Latest India News