A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: महिला का जला हुआ शव बरामद, रेप के बाद हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़: महिला का जला हुआ शव बरामद, रेप के बाद हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच रही होगी।

<p>Representational pic</p>- India TV Hindi
Representational pic

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच रही होगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक चरवाहे ने राजपुर पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले गोपालपुर मुर्का बांध के निकट जंगलों में यह शव देखा था। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। हमें संदेह है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। मौके से एक बैग मिला है जिसमें शराब और खाने का कुछ सामान मिला है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की।

Latest India News