A
Hindi News भारत राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ में कोरोना के 128 नए केस मिले, 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 128 नए केस मिले, 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 128 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ राज्य में अबतक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,01,487 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 128 नए केस मिले, 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत- India TV Hindi Image Source : PTI छत्तीसगढ़ में कोरोना के 128 नए केस मिले, 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 128 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ राज्य में अबतक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,01,487 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 47 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं, 207 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूर्ण की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 128 मामले आए हैं। 

इनमें रायपुर जिले के नौ, दुर्ग के पांच, राजनांदगांव के चार, बालोद के पांच, धमतरी के आठ, बलौदाबाजार के आठ, गरियाबंद का एक, बिलासपुर के पांच, रायगढ़ के चार, कोरबा के नौ, जांजगीर चांपा का एक, मुंगेली के तीन, सरगुजा के छह, कोरिया के दो, सूरजपुर का एक, बलरामपुर का एक, जशपुर के छह, बस्तर के 18, कोंडागांव का एक, दंतेवाड़ा के तीन, सुकमा के चार, कांकेर के सात, नारायणपुर के पांच, बीजापुर के 10 और अन्य राज्य का एक मरीज शामिल है। 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,01,487 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,85,578 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 2390 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,519 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,638 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,138 लोगों की मौत हुई है। 

Latest India News