हाल ही में उड़ी थी राजन की मौत की खबर-
हाल ही में सिंगापुर के एक बड़े अस्पताल में डायलिसिस के दौरान छोटा राजन की मौत की खबरें उड़ी थीं। इस बात की पुष्टि करने के लिए जांच एजेंसियां भी तफ्तीश से जुट गईं, लेकिन खुद राजन ने अपने जिंदा होने की पुष्टि एक निजी चैनल के जरिए की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी मौत की झूठी खबर दाउद फैला रहा है।
फिल्मी पर्दे पर भी उतारा गया राजन का चरित्र-
फिल्मी दुनिया का भी अंडरवल् र्ड से गहरा नाता रहा है। छोटा राजन भी इससे अछूते नहीं रहे। दाउद इब्राहिम और छोटा राजन के ऊपर भी बॉलीवुड में फिल्में बन चुकी हैं। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में दाउद के डॉन बनने और छोटा राजन के जीवन को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई थी। साल 2002 में आई रामगोपाल वर्मा की फिल्म डी-कंपनी भी दाउद इब्राहीम और छोटा राजन की लड़ाई पर आधारित थी। इस फिल्म में विवेक ओबरॉय और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। वहीं फरहान अख्तर की फिल्म डॉन-2 भी दाउद इब्राहिम और छोटा राजन की दुश्मनी पर आधारित थी।
Latest India News