नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को शुक्रवार को इंडोनेशिया से भारत लाया जाएगा। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाने के लिए इंडोनेशिया के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट ले जाया गया है।
उड़ान भरने से पहले मीडिया के सवालों के दौरान छोटा राजन ने कहा कि मैं भारत जा रहा हूं। मैं खुश हूं..भारत में मेरा जन्म हुआ है, भारत मेरी धरती मां है।
महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव के.पी.बख्शी ने संवाददाताओं को बताया कि छोटा राजन को कड़ी सुरक्षा में बाली एयरपोर्ट पर लाया गया। उसकी फ्लाइट शुक्रवार तड़के चार बजे भारत पहुंचेगी।
इसके अलावा उन्होंने चौंकाने वाली एक जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि छोटा राजन के खिलाफ सभी मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा। छोटा राजन को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
आपको बता दें कि राजन को कुछ दिनों पहले ही भारत लाया जाना था, लेकिन ज्वालामुखी फटने के कारण हवाई मार्ग अवरुद्ध हो गया जिसके चलते राजन को भारत लाया जाना कुछ दिन के लिए टाल दिया गया। राजन पर भारत में कई संगीन आरोपों के खिलाफ मामले दर्ज हैं।
अगली स्लाइड में देखिए क्या कहा छोटा राजन ने-
Latest India News