1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेल से निकाला गया छोटा राजन, अब भारत लाए जाने की तैयारी

सेल से निकाला गया छोटा राजन, अब भारत लाए जाने की तैयारी

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया की बाली जेल से बाहर निकाल लिया गया है। अब उसे कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाने के लिए इंडोनेशिया के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट ले जाया गया है।

सेल से निकाला गया छोटा...- India TV Hindi
सेल से निकाला गया छोटा राजन, अब भारत लाने की तैयारी

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया की बाली जेल से बाहर निकाल लिया गया है। अब उसे कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाने के लिए इंडोनेशिया के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट ले जाया गया है। आपको बता दें कि राजन को कुछ दिनों पहले ही भारत लाया जाना था, लेकिन ज्वालामुखी फटने के कारण हवाई मार्ग अवरुद्ध हो गया जिसके चलते राजन को भारत लाया जाना कुछ दिन के लिए टाल दिया गया। राजन पर भारत में कई संगीन आरोपों के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

राजन की इच्छा मुंबई नहीं दिल्ली पुलिस उसे करे गिरफ्तार-

छोटा राजन ने मुंबई जाने से इनकार करते हुए कहा था कि कि मुंबई पुलिस के कुछ अफसर दाउद से मिले हुए हैं। राजन ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उस पर बहुत अन्याय किया है और उसके खिलाफ जो 70 मुकदमें हैं, सारे झूठे हैं। राजन ने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार इस नजरिए से उसके मामले को देखे और उसे न्याय दे। छोटा राजन ने फिर दोहराया कि वो दाऊद से डरता नहीं है और जिंदगी भर उसके खिलाफ लड़ता रहेगा।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने की थी राजन से मुलाकात-

बाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सीबीआई ने दिल्ली और मुंबई पुलिस के साथ बाली जाकर राजन से मुलाकात की थी। भारतीय काउंसलर संजीव अग्रवाल ने छोटा राजन से करीब 25 मिनट तक गुप्त बात की थी। छोटा राजन ने बाली पुलिस से अपने सेल को बदलने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक छोटा राजन ने बाली पुलिस को कहा था कि, जेल के सेल में मौजूद स्थानीय अपराधी उसे परेशान कर रहे हैं इसलिए उसका सेल बदला जाए। छोटा राजन ने ये भी कहा कि उसे किडनी के साथ हार्ट की समस्या भी है लेकिन मेडिकल सुविधा भी अच्छी तरह से नहीं मिल रही है।

Latest India News