1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुंवारी मां की कराई जाती थी डिलिवरी, साधु बनकर रखी नज़र

कुंवारी मां की कराई जाती थी डिलिवरी, साधु बनकर रखी नज़र

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बच्चों की ख़रीदफ़रोख़्त से जुड़े मामले में गिरफ्तार बीजेपी नेता जूही चौधरी पर बड़ा खुलासा हुआ है। बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की कहानी पूरी फिल्मी है। जूही चौधरी पर नजर

vijayvargiya-ganguly

रूपा गांगुली और कैलाश विजयवर्गीय का नाम आया सामने

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जूही चौधरी ने राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली के ज़रिये वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय से संपर्क साधा था, ताकि केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता मिल सके, तथा चंदना चक्रवर्ती द्वारा चलाए जाने वाले बालगृह 'आश्रय' का लाइसेंस रीन्यू हो जाए।

पूछ-ताछ के दौरान आरोपी चंदना चक्रवर्ती ने दावा किया है के जूही ने इन नेताओं से संस्था के चलाने में सहायता मांगी थी। रूपा गांगुली और कैलाश विजयवर्गी ने आरोपों को खारिज किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने इन आरोपों पर कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए ये मामला किसी निष्पक्ष एजेंसी को सौंपने की मांग की है।

वहीं रूपा गांगुली का दावा है कि जूही चौधरी को फंसाया जा रहा है। हालांकि उन्हें लग रहा है कि कानूनी शिकंजे में वो भी फंस सकती हैं और इसके लिए वो तैयार भी हैं।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो......

Latest India News