1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद में क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक, 50 से ज्यादा लोग बेहोश

गाजियाबाद में क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक, 50 से ज्यादा लोग बेहोश

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पानी की टंकी के पास से जहरीली गैस लीक होने लगी। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के सेक्टर-5 की पानी की टंकी

ghaziabad gas leak- India TV Hindi
ghaziabad gas leak

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पानी की टंकी के पास से जहरीली गैस लीक होने लगी। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के सेक्टर-5 की पानी की टंकी से अचानक से क्लोरीन गैस रिसने लगा। इस गैस का असर इतना तेज था कि थोड़ी दूर पर एक सोसायटी के स्वीमिंग पूल में नहा रहे बच्चों पर पड़ने लगा। रिसाव की चपेट में बगल की आदित्य सनटेक सिटी के 50 से ज्यादा लोग आ गए। इनमें चार बच्चे भी हैं।

करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सिलेंडर को डिफ्यूज करने का प्रयास किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड के 12 कर्मचारी बेहोश हो गए। सभी को नजदीक के शांति गोपाल हॉस्पिटल में लाया गया। सभी की हालात खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि पानी की टंकी के पास क्लोरीन के सिलेंडर रखे गए थे जिन्हें नगर निगम वालों ने खुदाई करते वक्त उठाकर अलग रखा। इसी दौरान लापरवाही से सिलेंडर का वॉल्व टूट गया जिससे गैस रिसने लगी। क्लोरीन गैस की चपेट में 50 से ज्यादा लोग आ गए। स्थानीय लोगों के अलावा नगर निगम के कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए। सभी प्रभावित लोगों को फायर विभाग की टीम ने हॉस्पिटल पहुंचाया।

Latest India News